रायपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! रेत-बोल्डर से भरे 8 हाईवा जब्त, मचा हड़कंप

रायपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! रेत-बोल्डर से भरे 8 हाईवा जब्त, मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन रेत और बोल्डर का परिवहन कर रहे थे, लेकिन जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लेकर आ रहे कई वाहनों तथा तुमगांव क्षेत्र से बोल्डर परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन चालकों से रॉयल्टी पर्ची और अन्य आवश्यक परिवहन दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे निर्धारित कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद विभाग ने सभी वाहनों को अवैध खनिज परिवहन के मामले में जब्त कर लिया।

Read More छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू

कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को नियमानुसार संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

Latest News

अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना