फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां

फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां

दिसपुर। सरकारी नौकरी पाने की होड़ में अब फर्जीवाड़े का ऐसा खेल सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। असम के जोरहाट से सामने आए एक बड़े भर्ती घोटाले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सरकारी दस्तावेजों की जांच व्यवस्था कितनी मजबूत है? खुलासा हुआ है कि दूसरे राज्यों के कई उम्मीदवारों ने फर्जी निवास, जाति और आय प्रमाण पत्रों के जरिए केंद्रीय सुरक्षा बलों में नौकरियां हासिल कर लीं, जबकि उन पदों पर असम के वास्तविक और पात्र युवाओं का हक था।

जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने जोरहाट के नाओशोलिया गांव के नाम पर फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और असम राइफल्स जैसी प्रतिष्ठित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हासिल की गई। जब दस्तावेजों के नंबर और रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर फर्जी प्रमाण पत्र बने कैसे? कौन लोग थे जिन्होंने सरकारी रिकॉर्ड का दुरुपयोग कर बाहरी उम्मीदवारों को असम का निवासी बना दिया? और क्या यह सिर्फ कुछ लोगों का खेल था या फिर इसके पीछे कोई संगठित भर्ती माफिया काम कर रहा था? जांच एजेंसियां अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही हैं।

Read More आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

मामले ने इसलिए भी गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क सिर्फ एक गांव या एक जिले तक सीमित नहीं है। यदि जांच में यह रैकेट राज्य के अन्य हिस्सों तक फैला मिला, तो यह देश के हालिया सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से एक साबित हो सकता है। अब पूरे मामले में निगाहें जांच एजेंसियों पर हैं। क्योंकि यह सिर्फ फर्जी दस्तावेजों का मामला नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं के अधिकार और भविष्य से जुड़ा सवाल है, जिनकी जगह कथित तौर पर जालसाजों ने नौकरी हासिल कर ली है।

Read More Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग