गार्ड गायब, सीसीटीवी बंद: सरोना शराब दुकान से 7 लाख कैश और शराब पार, खुली सुरक्षा की पोल

गार्ड गायब, सीसीटीवी बंद: सरोना शराब दुकान से 7 लाख कैश और शराब पार, खुली सुरक्षा की पोल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब दुकानों की सुरक्षा और कैश मैनेजमेंट भगवान भरोसे है। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर दराज में रखे 7 लाख रुपए नगद और 15 हजार रुपए की शराब लेकर रफूचक्कर हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात के वक्त दुकान की सुरक्षा में तैनात गार्ड मौके से नदारद था। रविवार सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता चला। आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इसमें किसी लोकल गिरोह पर शक है।

गार्ड के जाते ही चोरों ने बोला धावा

पुलिस के मुताबिक सरोना की इस कंपोजिट शराब दुकान में सुरक्षा के लिए मनोज साहू नाम के गार्ड की ड्यूटी थी। शनिवार रात 10 बजे दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक कैश का हिसाब-किताब किया। रात 11 बजे सुपरवाइजर और बाकी कर्मचारी दुकान बढ़ाकर चले गए। इसके कुछ ही देर बाद तैनात सुरक्षा गार्ड भी दुकान को सूना छोड़कर अपने घर चला गया। दूसरा गार्ड पहले से ही छुट्टी पर था। दुकान को पूरी तरह खाली देखकर चोरों ने देर रात करीब 1 बजे धावा बोल दिया। चोरों को पहले से पता था कि काउंटर के अंदर मोटी रकम रखी हुई है।

बाइक पर ढोया जा रहा लाखों का कैश

यह चोरी सिर्फ एक वारदात नहीं है, बल्कि आबकारी विभाग के दावों की पोल खोलती है। प्रदेश की करीब 90 फीसदी सरकारी शराब दुकानों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। नियमों के मुताबिक दिनभर की कमाई को रात में ही नजदीकी थाने में सुरक्षित जमा कराया जाना चाहिए। इसके उलट कई दुकानों में लाखों का कैश रातभर ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। इतना ही नहीं, रोजाना होने वाली लाखों की कमाई को सेल्समैन बाइक पर बैग में रखकर ले जाते हैं। बिना किसी सुरक्षा के बाइक से कैश ढोने के कारण आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं।

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

अंदरूनी सांठगांठ की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब दुकानों में होने वाली चोरियों में अक्सर वर्तमान या पूर्व कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध होती है। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि किस दिन दुकान में ज्यादा बिक्री हुई है और कैश कहां रखा जाता है। कई दुकानों के सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं। जो गार्ड तैनात हैं, वे भी रात में लापरवाही बरतते हैं। पुलिस का कहना है कि शराब दुकान संचालित करने वाली एजेंसियों को सुरक्षित चारपहिया वाहनों से ही कैश कलेक्शन करना चाहिए और दुकानों में रात को पैसा छोड़ने की गलती बंद करनी होगी।

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

Tags:

Latest News

Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस