खेत की मेढ़ खोदते ही निकला इतिहास! महासमुंद के बम्हनी में मिलीं 8वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियां, मंदिर के अवशेष मिलने के संकेत

खेत की मेढ़ खोदते ही निकला इतिहास! महासमुंद के बम्हनी में मिलीं 8वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियां, मंदिर के अवशेष मिलने के संकेत

महासमुंद। खेत में मेढ़ बनाने का एक सामान्य काम अचानक इतिहास के एक बड़े रहस्य का दरवाजा खोल देगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। महासमुंद के बम्हनी गांव में किसान जब खेत की मेढ़ तैयार कर रहा था, तभी जमीन के भीतर से ऐसी प्राचीन प्रतिमाएं निकलने लगीं जिन्होंने पूरे इलाके में कौतूहल और उत्साह पैदा कर दिया है। सूचना मिलते ही पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में इन प्रतिमाओं को 8वीं से 10वीं शताब्दी के आसपास का बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिमाओं की बनावट, शिल्पकला और पत्थरों की संरचना इस बात की ओर संकेत करती है कि यहां कभी कोई प्राचीन मंदिर या धार्मिक परिसर मौजूद रहा होगा। मौके पर द्वारपाल की प्रतिमाएं, मंदिर से जुड़े अवशेष और अन्य कलाकृतियां बिखरी हुई मिली हैं, जिससे यह क्षेत्र पुरातात्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खोज के बाद बम्हनी गांव अचानक चर्चा का केंद्र बन गया है। दूर-दूर से लोग इन दुर्लभ प्रतिमाओं को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग उठाई है कि पूरे क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कराई जाए, ताकि धरती के नीचे दफन इतिहास के और भी रहस्य सामने आ सकें। अब सभी की निगाहें पुरातत्व विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्योंकि संभव है कि महासमुंद की यह धरती आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े कई अनमोल अध्यायों का खुलासा करे।

Read More नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी