करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावा विवाद गरमाया, जांच के लिए बनी SIT; वित्तीय रिकॉर्ड से लेकर जिम्मेदारियों तक होगी जांच

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावा विवाद गरमाया, जांच के लिए बनी SIT; वित्तीय रिकॉर्ड से लेकर जिम्मेदारियों तक होगी जांच

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर से जुड़ा एक मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के कथित गबन की खबरों के बाद प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की तह तक जाने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां अब दान राशि के लेन-देन, वित्तीय रिकॉर्ड, तकनीकी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की पड़ताल करेंगी। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि कहीं किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस बीच मामले ने और तूल तब पकड़ लिया जब वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार ने कथित अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि उनके द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई औपचारिक शिकायत पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई है। यही वजह है कि पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज को सौगात, गनोद में 50 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

फिलहाल, मंदिर ट्रस्ट भी अपने स्तर पर तथ्यों की जांच में जुटा हुआ है। अब सबकी निगाहें SIT की जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं। क्योंकि मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितता के आरोपों का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता से भी जुड़ा हुआ है।

Read More बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप

Tags:

Latest News

रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश
Delhi SIR: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, फॉर्म-6 को लेकर उठाए सवाल, 43 लाख मतदाताओं पर चिंता
छत्तीसगढ़ में NEET PG पास 27 डॉक्टरों की NOC पर फैसला बाकी, जमीन गिरवी रखने की शर्त से बढ़ी परेशानी
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम, पांच हेलीकॉप्टरों के साथ उतरेगी सारंग टीम
सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
जर्जर दीवार ने ली मासूम की जान, स्कूल संचालक को 5 साल की जेल
रेलवे ट्रैक पार करना नहीं बना बीमा खारिज करने का आधार, कंपनी को देना होगा 2.30 लाख रुपए
बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप