CG JOB NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, रायपुर में आज जॉब फेयर, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

CG JOB NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, रायपुर में आज जॉब फेयर, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

रायपुर: रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांग युवाओं के लिए आज विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित इस जॉब फेयर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में कई निजी कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी।

इस रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले तथा दृष्टि संबंधी कठिनाई वाले पात्र दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा।

मेले में स्काई ऑटोमोबाइल, क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा रहेगा।

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

कंपनियों द्वारा चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं।

Read More डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच