सरकारी रेस्ट हाउस में बार बालाओं के अश्लील डांस को मंत्री नेताम ने बताया कला बोले हर जगह भजन नहीं होता

सरकारी रेस्ट हाउस में बार बालाओं के अश्लील डांस को मंत्री नेताम ने बताया कला बोले हर जगह भजन नहीं होता

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी विश्राम गृह अब आरामगाह की जगह मनोरंजन के केंद्र बनते जा रहे हैं। सूरजपुर के कुमेली रेस्ट हाउस में हुए बार बालाओं के अश्लील डांस पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इसे कला का नाम देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मंगलवार को बैकुंठपुर पहुंचे मंत्री से जब पत्रकारों ने इस शर्मनाक घटना पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय बड़े हल्के अंदाज में टाल दिया। मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पूरा प्रदेश सरकारी संपत्तियों के इस तरह दुरुपयोग पर गुस्से में है।

मंत्री जी की नजर में अश्लीलता भी कला है

सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में हुए इस नाच गाने को मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ी सहजता से जायज ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि कला तो कला ही है और इसका क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कह दिया कि क्या आप चाहते हैं कि हर जगह केवल भजन और सीता राम का नाम ही जपा जाए। मंत्री ने स्कूल और सामाजिक कार्यक्रमों के डांस की तुलना रेस्ट हाउस में हुए इस फूहड़ प्रदर्शन से कर दी। उनके इस बयान से ऐसा लग रहा है जैसे सरकारी नियम कायदे और मर्यादा सिर्फ किताबों तक ही सीमित रह गए हैं।

Read More वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

एक तरफ सफाई तो दूसरी तरफ पर्दा डालने की कोशिश

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ वन और पर्यावरण मंत्रालय ने इस घटना के बाद अपनी साख बचाने के लिए आनन फानन में प्रदेश के सभी रेस्ट हाउसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी कर दिया है वहीं सरकार के ही एक कद्दावर मंत्री इसे मनोरंजन बता रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब हर कोने पर नजर रखी जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि जब मंत्री खुद इसे गलत नहीं मान रहे हैं तो फिर सीसीटीवी कैमरे लगाकर विभाग क्या हासिल करना चाहता है।

 

Tags:

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच