BREAKING: रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की आत्महत्या, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING: रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की आत्महत्या, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर से एक दुखद खबर सामने आई है। बटालियन में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पूरे सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में तैनात थे और मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जवान के साथियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा बलों पर सवाल
इस घटना ने सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव और कार्य-परिस्थितियों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

Read More Balod News: श्मशान के पास क्या हो रहा था? ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, 9 लोगों को पकड़ा, देखे वीडियो

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार