CSEB के नाम पर डिजिटल जाल: बिजली कनेक्शन के बहाने APK स्कैम, उपभोक्ताओं के खाते साफ

CSEB के नाम पर डिजिटल जाल: बिजली कनेक्शन के बहाने APK स्कैम, उपभोक्ताओं के खाते साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाकर साइबर अपराधियों ने नया ठगी तंत्र खड़ा कर दिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की पहचान का दुरुपयोग करते हुए ठग व्हाट्सएप के जरिए फर्जी मैसेज और खतरनाक APK फाइल भेज रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए बिजली विभाग ने राज्यव्यापी चेतावनी जारी की है।

APK इंस्टॉल करते ही मोबाइल कंट्रोल में, बैंक अकाउंट खाली
पावर कंपनी के मुताबिक ठग उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन, बकाया बिल या कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने का डर दिखाकर APK फाइल डाउनलोड कराने की कोशिश करते हैं। जैसे ही यह फाइल मोबाइल में इंस्टॉल होती है, फोन पूरी तरह हैक हो जाता है और बैंक खातों से रकम गायब होने लगती है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं को स्पष्ट और सख्त शब्दों में आगाह करते हुए कहा है कि व्हाट्सएप के जरिए किसी भी प्रकार की APK फाइल, लिंक या भुगतान संबंधी संदेश कंपनी की ओर से कभी नहीं भेजे जाते। कंपनी ने साफ किया कि साधारण 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से आने वाला कोई भी मैसेज या कॉल आधिकारिक नहीं होता। बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान या अन्य सेवाओं से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं केवल अधिकृत माध्यमों से ही की जाती हैं। ऐसे में यदि किसी उपभोक्ता को व्हाट्सएप पर इस तरह का संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तुरंत डिलीट कर नजरअंदाज करने और किसी भी लिंक या फाइल पर क्लिक न करने की सख्त सलाह दी गई है।

Read More 100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग

राज्य के कई इलाकों से सामने आए ठगी के मामले
कंपनी के कार्यपालक निदेशक (ऊर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी) वी.के. साय ने बताया कि अलग-अलग जिलों से ऐसी शिकायतें मिली हैं, जहां उपभोक्ताओं ने APK फाइल डाउनलोड की और उनके मोबाइल फोन व बैंकिंग सिस्टम पर ठगों ने कब्जा कर लिया। इन मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और साइबर सेल जांच में जुटी है।

Read More आखिर क्यूँ इंद्रावती भवन में मची अफरा-तफरी, समय रहते आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी का किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

साइबर ठग उपभोक्ताओं को फंसाने के लिए डर और लालच दोनों का सहारा ले रहे हैं। कभी बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर, कभी तुरंत नया कनेक्शन देने का झांसा दिखाकर तो कभी बकाया बिल के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे संदेश और कॉल अक्सर जल्दबाजी और घबराहट पैदा करने के लिए भेजे जाते हैं, ताकि उपभोक्ता बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे दें। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की किसी भी कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध संपर्क से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से बताया है कि बिजली से जुड़े किसी भी भुगतान के लिए केवल अधिकृत और सुरक्षित प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। कंपनी के अनुसार, सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल CSPDCL-S सेंडर आईडी से ही भेजी जाती हैं। बिल भुगतान या कनेक्शन संबंधी राशि जमा करने के लिए उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय, एटीपी केंद्र, ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें। इन निर्धारित माध्यमों के अलावा किसी भी लिंक, ऐप या व्यक्ति के जरिए भुगतान करना जोखिम भरा और असुरक्षित हो सकता है।

बिजली से जुड़े किसी भी संदेश, कॉल या भुगतान को लेकर यदि उपभोक्ताओं को जरा-सी भी शंका हो, तो वे बिना देरी किए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के केंद्रीकृत कॉल सेंटर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली वितरण केंद्र में जाकर भी सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि समय पर की गई पुष्टि उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से बचा सकती है।

एक क्लिक, बड़ी चूक
पावर कंपनी ने दोहराया है कि लापरवाही का एक क्लिक आपकी मेहनत की कमाई छीन सकता है। इसलिए किसी भी अनजान नंबर, लिंक या APK फाइल से दूरी बनाए रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी