दुर्ग में किराए के मकान से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में पकड़े गए महिला संचालिका और ग्राहक

दुर्ग में किराए के मकान से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में पकड़े गए महिला संचालिका और ग्राहक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक अवैध नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारकर रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, वहीं मौके से मोबाइल फोन, नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
पुलिस के मुताबिक 10 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से मकान पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जांच में सामने आया कि यहां महिलाओं को बुलाकर उनसे अवैध तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था।image-29-2-1536x691

संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35), निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया, जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रही थी। वहीं मौके पर मौजूद अमन शेख (25), निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी ग्राहक के रूप में पकड़ा गया।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

मौके से कई सामान बरामद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

Latest News

PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा.. PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश
Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल
Samsung Galaxy S26 FE: भारत में जल्द होगी बिक्री, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस, जानें फीचर्स
मोटापा है फिर भी शरीर में पोषण की कमी? जानिए पेट भर खाने के बावजूद Vitamin और Protein क्यों हो सकते हैं कम
प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल