LPG संकट में राहत! ‘शिवालिक’ के बाद आज भारत पहुंचेगा ‘नंदा देवी’, गैस सप्लाई होगी बेहतर

LPG संकट में राहत! ‘शिवालिक’ के बाद आज भारत पहुंचेगा ‘नंदा देवी’, गैस सप्लाई होगी बेहतर

नई दिल्ली। देश में चल रही LPG किल्लत के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा भारतीय जहाज INS Shivalik सोमवार शाम गुजरात के Mundra Port पर पहुंच चुका है। इसके बाद आज एक और बड़ा जहाज Nanda Devi भारत पहुंचेगा, जिससे गैस सप्लाई को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार ने पहले से ही बंदरगाह पर सभी जरूरी कागजी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं, ताकि जहाज पहुंचते ही LPG को तेजी से डिपो तक पहुंचाया जा सके।

एक और जहाज ‘जग लाडली’ भी पहुंचा रहा कच्चा तेल
इसी के साथ यूएई से करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर Jag Ladli नामक जहाज भी भारत पहुंचने वाला है। इन तीनों जहाजों के आगमन से देश में तेल और गैस आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

LPG सप्लाई को लेकर चिंता बरकरार
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक देश में LPG की सप्लाई को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है, लेकिन PNG, CNG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।सरकारी तेल कंपनियों ने उत्पादन में करीब 36% की बढ़ोतरी की है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Read More Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कमर्शियल LPG वितरण पर असर
कमर्शियल LPG की सप्लाई फिलहाल अस्थिर बनी हुई है। राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय जरूरत के हिसाब से होटलों और उद्योगों को गैस का आवंटन करें।

Read More Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ

ब्लैक मार्केटिंग बनी बड़ी चुनौती
सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती LPG की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकना है। इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं। असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी कर अवैध रूप से जमा किए गए सिलेंडरों पर कार्रवाई भी की गई है।

होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज
इस बीच Strait of Hormuz के पश्चिमी हिस्से में अब भी 22 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। हालांकि दो जहाजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकी के लिए भारत-ईरान के बीच बातचीत जारी है। विदेश मंत्री S. Jaishankar ने संकेत दिया है कि सभी जहाजों को निकालने को लेकर अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत जारी है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी