Raipur News: लिटिल फ्लावर स्कूल पर 2.1 करोड़ टैक्स बकाया, CSPDCL को 1.11 करोड़ नोटिस जारी

Raipur News: लिटिल फ्लावर स्कूल पर 2.1 करोड़ टैक्स बकाया, CSPDCL को 1.11 करोड़ नोटिस जारी

रायपुर। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने वर्ष 2026 में टैक्स वसूली का लक्ष्य 400 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। दिसंबर 2025 तक निगम ने लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है, जबकि शेष 300 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अब राजस्व विभाग बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस भेज रहा है।

इस क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के लिटिल फ्लावर स्कूल को जोन-5 कमिश्नरी ने अंतिम डिमांड नोटिस जारी कर एक सप्ताह में टैक्स जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। स्कूल पर वर्ष 2016-17 से अब तक कुल 2 करोड़ 1 लाख 19 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) को भी तीन सबस्टेशनों का टैक्स भरने के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया है। सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव ने बताया कि जोन-5 में करीब 10 निजी स्कूल हैं, जो शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत गरीब बच्चों को एडमिशन देते हैं, उन्हें 50% टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

ब्याज माफी और विवाद:
प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पर लगने वाले ब्याज को लेकर निगम और विद्युत वितरण कंपनी में खींचतान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिल समय पर न चुकाने पर कंपनी अधिभार सहित शुल्क लेती है, जिससे ब्याज में छूट देना संभव नहीं है।

Read More महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

आयकर अधिनियम के तहत छूट:
शैक्षणिक संस्थाओं के लिए आयकर अधिनियम की धारा 12 ए के अंतर्गत पंजीकृत स्कूलों को पूरी छूट मिल रही है, जबकि गैर-पंजीकृत स्कूलों को 50% टैक्स छूट मिल सकती है। बड़े निजी स्कूल अक्सर 12 ए रजिस्ट्रेशन का लाभ उठाकर अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं।

CSPDCL टैक्स बकाया विवरण:

  • डीडीनगर सबस्टेशन: 1 करोड़ 11 लाख रुपये
  • ईदगाहभाठा सबस्टेशन: 27 लाख 90 हजार रुपये
  • भाठागांव सबस्टेशन: 14 लाख 50 हजार रुपये

नगर निगम ने नोटिस जारी कर बकायादारों को टैक्स जमा करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

Tags:

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश