आंधी-तूफान भी नहीं तोड़ पाया हौसला! नवा रायपुर में रातभर भीगते रहे D.El.Ed अभ्यर्थी

आंधी-तूफान भी नहीं तोड़ पाया हौसला! नवा रायपुर में रातभर भीगते रहे D.El.Ed अभ्यर्थी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं Nava Raipur के तूता स्थित धरना स्थल पर बैठे D.El.Ed अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा। भीषण मौसम के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थी पूरी रात अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और आंदोलन जारी रखा।

टेंट फटा, लाखों का नुकसान
तेज हवाओं और बारिश के चलते धरना स्थल पर लगा टेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई सामान उड़ गए और अभ्यर्थियों को भीगते हुए रात गुजारनी पड़ी।अभ्यर्थियों के मुताबिक इस आपदा में उन्हें करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी स्थिति और मुश्किल हो गई है।

 85 दिनों से जारी धरना
धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले करीब 85 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे आए तेज तूफान ने उनकी व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने धरना स्थल नहीं छोड़ा।image-2026-03-17T120751.907

Read More अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर

अब उग्र आंदोलन की चेतावनी
अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द 2300 पदों पर नियुक्ति दी जाए।

Read More CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल

सरकार से अपील
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अपील की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की नौबत न आए।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी