छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से जमानत, शराब घोटाला केस में भी दो आरोपियों को राहत

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से जमानत, शराब घोटाला केस में भी दो आरोपियों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इस केस के मुख्य आरोपियों में शामिल अनवर ढेबर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं, शराब घोटाला से जुड़े मामले में भी दो आरोपियों मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।

140 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सामने आए कस्टम मिलिंग घोटाले की राशि 140 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस घोटाले में कस्टम मिलिंग के नाम पर अवैध वसूली की गई। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में अफसरों से लेकर राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल थे।

कैसे हुआ कथित घोटाला
जानकारी के मुताबिक, विभिन्न राइस मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में कस्टम मिलिंग का चावल जमा किया जाता था। इसी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अवैध वसूली के आरोप लगे। जांच में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की भूमिका सामने आने के बाद ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने दोनों को आरोपी बनाया था।

Read More Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन

ईओडब्ल्यू ने मामले में केस दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Read More CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक

शराब घोटाले में भी जमानत
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में भी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस केस में आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी जमानत प्रदान की गई है।

आगे की कार्रवाई जारी
हालांकि जमानत मिलने के बावजूद, दोनों घोटालों की जांच अभी जारी है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

Tags:

Latest News

Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप
Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा
Ambikapur News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में बंद किया और रसोइये पर फेंका गर्म खाना
Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू
Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें
डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड
Land Purchase Tips: जमीन खरीदने से पहले इन दिनों और तिथियों का रखें ध्यान, ज्योतिष में बताए गए हैं खास नियम
दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा