रायपुर में खतरनाक ट्रेंड: बर्थडे पार्टी में चाकू-शराब के साथ डांस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

रायपुर में खतरनाक ट्रेंड: बर्थडे पार्टी में चाकू-शराब के साथ डांस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवकों द्वारा मनाई गई एक बर्थडे पार्टी का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कथित रूप से चाकू और शराब की बोतलें लहराते हुए गैंगस्टर गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी निजी कमरे या हॉल में आयोजित जन्मदिन समारोह का है। शुरुआत में सामान्य तरीके से केक काटा जाता है, लेकिन कुछ ही देर बाद माहौल पूरी तरह बदल जाता है और युवक हथियारों का प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं।

अर्धनग्न होकर बनाया दबंगई का वीडियो
वायरल फुटेज में कई युवक बिना शर्ट के डांस करते नजर आ रहे हैं। कुछ युवक एक-दूसरे को कंधों पर उठाकर हवा में चाकू लहराते हुए वीडियो शूट कर रहे हैं। पार्टी के दौरान शराब की बोतलें खुलेआम दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ और गैंगस्टर इमेज बनाने की कोशिश में इस तरह के वीडियो बनाने का ट्रेंड युवाओं के बीच तेजी से बढ़ता दिख रहा है, जिसे पुलिस गंभीरता से ले रही है।

वायरल VIDEO के बाद हरकत में पुलिस
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार असली हैं या नकली। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन, दहशत फैलाने या सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।comp-142-1_1772087813

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
राजधानी जैसे संवेदनशील शहर में इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती आपराधिक मानसिकता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब वीडियो के लोकेशन और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी