नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा में हंगामा: लिंगियाडीह अतिक्रमण हटाने पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, कांग्रेस पार्षदों का धरना

नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा में हंगामा: लिंगियाडीह अतिक्रमण हटाने पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, कांग्रेस पार्षदों का धरना

बिलासपुर। शहर की सियासत उस वक्त गरमा गई जब सामान्य सभा की बैठक में लिंगियाडीह क्षेत्र में 175 से अधिक कथित बेजा कब्जों को हटाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। बहस इतनी तीखी हुई कि सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने बैठक स्थल के बाहर धरना शुरू कर दिया।

सदन में टकराव, कार्यवाही बाधित
सामान्य सभा के दौरान वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने लिंगियाडीह के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया। इस पर सत्ता पक्ष के पार्षदों ने कार्रवाई को वैधानिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और माहौल शोरगुल में तब्दील हो गया। स्थिति बिगड़ती देख अध्यक्ष को कार्यवाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी।

लखीराम ऑडिटोरियम के बाहर धरना
हंगामे के बाद कांग्रेस पार्षदों ने लखीराम ऑडिटोरियम के मुख्य द्वार पर धरना दिया। लिंगियाडीह के प्रभावित परिवार भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखल किया गया और पुनर्वास के आश्वासन से मुकरा गया। वार्ड क्रमांक 47 के निवासियों का कहना है कि वे पिछले 84 दिनों से आंदोलनरत हैं और उनकी मांग है कि जहां से उन्हें हटाया गया है, वहीं पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

प्रशासन का पक्ष
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमों और न्यायालयीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। पुनर्वास के संबंध में अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार चल रहा है, लेकिन प्रक्रिया समयबद्ध और विधिसम्मत होगी।

Read More सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बांध की जमीन अपने नाम कराने का आरोप, FIR के निर्देश

शहर की राजनीति में उबाल
लिंगियाडीह का मुद्दा अब शहर की राजनीति का केंद्र बन गया है। एक ओर विपक्ष इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए पुनर्वास की मांग पर अड़ा है, वहीं सत्ता पक्ष नियमों के पालन और शहरी व्यवस्था की मजबूती की दलील दे रहा है। फिलहाल, सामान्य सभा की कार्यवाही हंगामे के साये में जारी है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड