जबलपुर में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही उजागर, खुले में जलाया बायोमेडिकल वेस्ट, 1-1 लाख का जुर्माना

जबलपुर में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही उजागर, खुले में जलाया बायोमेडिकल वेस्ट, 1-1 लाख का जुर्माना

जबलपुर। शहर में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने की पुष्टि होने पर नगर निगम ने दो निजी अस्पतालों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई की जद में आए अस्पतालों में कटंगी बायपास स्थित मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पिटल शामिल हैं।

औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही
जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों अस्पतालों में ईटीपी (Effluent Treatment Plant) अपशिष्ट उपचार संयंत्र संचालित नहीं थे। सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल परिसर में स्टाफ को खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाते हुए पाया गया, जो बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

नोटिस जारी, सीलिंग की चेतावनी
नगर निगम ने दोनों अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अस्पतालों को सील करने सहित आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में जलाने से जहरीली गैसें निकलती हैं, जो वायु प्रदूषण के साथ-साथ संक्रमण फैलने का जोखिम भी बढ़ाती हैं। अस्पतालों को निर्धारित मानकों के तहत अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से अपशिष्ट का वैज्ञानिक निपटान करना अनिवार्य है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की भी सघन जांच की जाएगी, ताकि नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।

Read More MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR

Tags:

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा