यात्रियों की यात्रा को राहत और सुविधाजनक बनाने इंदौर - बिलासपुर एक्सप्रेस के कोचों में किया जाएगा बदलाव

राष्ट्रीय जगत विजन। रेलवे ने इंदौर से बिलासपुर के बीच चलने वाली इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस के कोचों में बदलाव किया जा रहा है। यात्रियों के सफर को आराम और सुविधाजनक बनाने के लिए जापानी तकनीक पर आधारित कोचों को लगाया जाएगा। जिसमें पुराने नीले कोच हटाकर आधुनिक एलएचबी रैक लगाने का फैसला किया है। वहीं रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18233) 31 मार्च 2026 से और बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस (18234) 30 मार्च 2026 से नए रैक के साथ पटरी पर उतरेगी। हालांकि, कोच बदलने के बाद भी ट्रेन के समय और रास्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इसके समय पर इसका कोई असर नहीं होगा।

images (8)

जर्मन तकनीक से तैयार कोच, हल्के और मजबूत होंगे

Read More CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच

अधिकारी मुकेश कुमार ने कोचों की खूबी बताते हुए कहा कि कोच जर्मनी की तकनीक पर आधारित हैं। ये कोच पुराने आईसीएफ रैक के मुकाबले काफी हल्के और मजबूत होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि तेज रफ्तार में भी इनमें झटके बहुत कम लगते हैं और आवाज भी नहीं के बराबर होती है। सुरक्षा के लिहाज से देखें तो हादसे के वक्त ये कोच एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते, जिससे जान-माल का नुकसान कम होता है। वहीं इस एक्सप्रेस को एक फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी कोच, एक सेकंड एसी कोच, पांच थर्ड एसी कोच, नौ स्लीपर कोच और चार जनरल कोच के साथ टै्रक पर उतारी जाएगी।

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी