CBI: रायपुर में सीबीआई का एक्शन, वरिष्ठ लेखा परीक्षक अधिकारी पर दर्ज किया केस

रायपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है. वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग महालेखाकार के प्रधान कार्यालय के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि ”आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को SO पद पर ग्रेड वेतन […]

रायपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है. वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग महालेखाकार के प्रधान कार्यालय के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि ”आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को SO पद पर ग्रेड वेतन 4800 में नौकरी ज्वाइन की थी. नौकरी ज्वाइन करने के बाद उसने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि आवासीय भूखंड आदि के रूप में लगभग 10 अचल संपत्ति अर्जित की है”.

सीबीआई का एक्शन: सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि “उक्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही तलाशी ली गई है. आरोपी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसने जानबूझकर अपराध करके खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया है. आरोपी ने अपनी आय के स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है. आरोपी ने 31 अगस्त 2007 से 31 मई 2024 तक की अवधि में अपने और पत्नी के नाम पर 3 करोड़ 89 लाख 53 हज़ार 980 रुपए की चल अचल संपत्ति खरीदी है.”

सैलरी कम संपत्ति निकली कई गुना ज्यादा: 31 अगस्त 2007 से 31 मई 2024 तक की जांच अवधि के दौरान आरोपी की डीए की राशि 1 करोड़ 47 लाख 50 हज़ार 143 रुपये है. सीबीआई ने सोमवार को कथित आरोपी अधिकारी के कार्यालय और आवास सहित तीन स्थानों पर रेड की कार्रवाई की है.

Read More मोदी की कुर्सी पॉलिटिक्स: साय से रखी दूरी, रमन को बिठाया बगल में; छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई 

लेखक के विषय में

More News

SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया

राज्य

SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया
दिल्ली। देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है। नागरिक 11 दिसंबर 2025 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।...
बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी
मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश