शराब कारोबारी के फार्महाउस पर चला बुलडोजर, कीमत है 4 सौ करोड़

शराब कारोबारी के फार्महाउस पर चला बुलडोजर, कीमत है 4 सौ करोड़ दिल्ली:  दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शनिवार को दिवंगत कारोबारी पोंटी चड्ढा के छतरपुर स्थित फार्महाउस पर बुलडोजर चला दिया। लगभग 10 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस का बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। इसकी कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये […]

शराब कारोबारी के फार्महाउस पर चला बुलडोजर, कीमत है 4 सौ करोड़

दिल्ली:  दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शनिवार को दिवंगत कारोबारी पोंटी चड्ढा के छतरपुर स्थित फार्महाउस पर बुलडोजर चला दिया। लगभग 10 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस का बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। इसकी कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती मौके पर रही। रविवार को भी इस फार्महाउस को तोड़ने का काम जारी रहेगा। राजनिवास सूत्रों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में लगभग 10 एकड़ में पूर्व शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा उर्फ गुरदीप सिंह का फार्महाउस बना हुआ था। इसका बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

इसके चलते डीडीए अधिकारियों की तरफ से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गये थे। शुक्रवार से ही इस फार्महाउस को तोड़ने का काम डीडीए ने शुरू किया और यह शनिवार को भी जारी रहा। राजनिवास सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस फार्महाउस से पांच एकड़ में मौजूद अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। शनिवार को चल रही इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। डीडीए के अनुसार शनिवार को अंधेरा होने पर यह कार्रवाई रोक दी गई, लेकिन रविवार को फिर अवैध निर्माण को गिराकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इसी फॉर्म हाउस में नवंबर 2012 में पोंटी चड्ढा एवं उसके भाई हरदीप की गोलीबारी में मौत हो गई थी। प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों भाइयों द्वारा एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आई थी।

Read More साय कैबिनेट की मेगा घोषणाएँ: 200 यूनिट तक बिजली आधी, सोलर पर बड़ी सब्सिडी, व्यापारियों को नई सुविधा

लेखक के विषय में

More News

बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य

बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली: राजधानी में आज कई स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक...
मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश
228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में