भाजपा पर जमकर बरसे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, कहा 2024 के चुनाव में सिखा देंगे सबक

भाजपा पर जमकर बरसे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, कहा 2024 के चुनाव में सिखा देंगे सबक

भाजपा पर जमकर बरसे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, कहा 2024 के चुनाव में सिखा देंगे सबक मुख्यमंत्री ने नाम लिए बिना कहा कि भाजपा का स्वभाव पुरे देश में सभी देख रहे हैं एक नए ढंग का काम किया जा रहा है यह संवैधानिक है क्या? नीतीश ने कहा कि विपक्ष एकजुट हुआ तो […]

भाजपा पर जमकर बरसे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, कहा 2024 के चुनाव में सिखा देंगे सबक

मुख्यमंत्री ने नाम लिए बिना कहा कि भाजपा का स्वभाव पुरे देश में सभी देख रहे हैं एक नए ढंग का काम किया जा रहा है यह संवैधानिक है क्या? नीतीश ने कहा कि विपक्ष एकजुट हुआ तो 2024 में भाजपा को सबक सिखा देंगे जनता बेहतर निर्णय लेगी

पटना : पटना में शनिवार को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा पर जमकर बरसे। मणिपुर जदयू में टूट से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने नाम लिए बिना कहा कि बीजेपी का यह कौन सा स्वभाव है सभी देख रहे हैं। एक नए ढंग का काम किया जा रहा है। यह संवैधानिक काम है क्या? नीतीश ने कहा कि विपक्ष एकजुट हुआ तो 2024 में भाजपा को सबक सिखा देंगे। जनता बेहतर निर्णय लेगी। यह देश की जनता का चुनाव है।

Read More लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में जदयू के जितने भी विधायक जीते थे वह चुनाव परिणाम के अगले ही दिन मिलने आए थे। जब हम लोगों ने एनडीए से अलग होने का फैसला लिया तो उसमें भी उन लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की थी। दो दिन पहले ही मणिपुर के जदयू विधायकों ने फोन कर यह कहा था कि वे लोग राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। अब किसी पार्टी से जीतने वाले लोगों को अपनी तरफ खींचने का जो कार्य हो रहा वह किस तरह का काम है? पहले इस प्रकार की चीज चलती रही है क्या? यह कोई संवैधानिक काम है क्या? नीतीश ने कहा कि हम लोग तो मणिपुर में एलायंस में थे भाजपा के साथ। किसी को वहां कुछ बनाया क्या? बाद में सभी लोगों को अपनी ओर खींच लिया। खैर जो करता है सो करता है। उसमें क्या फर्क पड़ता है। किसको खत्म कर देंगे? अन्य पार्टी के जो लोग अन्य राज्यों में देखते हैं उन्हें अपनी तरफ कब्जा करना क्या यही काम है? मुख्यमंत्री से जब विपक्ष की एकजुटता के सिलसिले में दिल्ली यात्रा के संबंध में पूछा गया ताे उन्होंने कहा कि कई लोगों से बात करने के लिए वह दिल्ली जाएंगे। सीएम ने दिल्ली यात्रा को लेकर कोई तारीख नहीं बताई।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

Tags:

Latest News

मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई
Women’s Health: महिलाओं की सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
डॉक्टरों की वेतन विसंगति: सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को न अलग कैडर मिला, न बढ़ा वेतन; फाइलें अटका रहे अफसर