जांजगीर-चांपा में नदियों का सीना चीर रहे रेत माफिया: 2 लाख के रेट कार्ड पर अफसरों की मेहरबानी

जांजगीर-चांपा में नदियों का सीना चीर रहे रेत माफिया: 2 लाख के रेट कार्ड पर अफसरों की मेहरबानी

जांजगीर-चांपा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव और महानदी इन दिनों रेत माफियाओं अवैध खुदाई जोरो पर है। जांजगीर-चांपा के वरबसपुर, अमोदी और शिवरीनारायण जैसे इलाकों में 2 लाख रुपये का नजराना देकर नदियों को छलनी करने का खुला खेल चल रहा है। आलम यह है कि खनिज विभाग के दफ्तर में बैठा एक क्लर्क ही विभीषण की भूमिका निभा रहा है, जो सरकारी कार्रवाई से पहले ही माफियाओं तक लोकेशन भेज देता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक तंत्र में माफियाओं की पैठ इतनी गहरी है कि उड़नदस्ता निकलने से पहले ही घाटों पर सन्नाटा पसर जाता है। विभाग का एक क्लर्क कथित तौर पर मुखबिरी करता है, जिससे बड़ी चेन माउंटेन मशीनें और जेसीबी कार्रवाई से पहले ही झाड़ियों में छिपा दी जाती हैं।

 

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

Read More मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

इस अवैध कारोबार के लिए एक 'रेट कार्ड' भी चर्चा में है:

 

  •  चैन माउंटेन मशीन: 2 लाख रुपये महीना
  •  जेसीबी मशीन: 1.80 लाख रुपये महीना
  •  अवैध रेत घाट: जिले में 20 से ज्यादा सक्रिय

 

इतना पैसा पहुंचाने के बाद माफियाओं को नदियों की धार मोड़ने और दिन-रात अवैध उत्खनन करने की खुली छूट मिल जाती है।हसदेव नदी के पीथमपुर और नवापारा जैसे घाटों पर भारी मशीनों से रेत निकाली जा रही है, लेकिन खनिज विभाग के अफसर इन रास्तों पर झांकने तक नहीं जाते। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह तक भी इस काली कमाई की शिकायतें पहुंची हैं, फिर भी अब तक कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनिज अफसर और माफिया का गठजोड़ इतना मजबूत है कि बड़े जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी चुप्पी साधे हुए हैं।

दिखावे की कार्रवाई और छोटे वाहनों पर गाज

अक्सर देखने में आता है कि विभाग केवल सड़क पर चल रहे इक्का-दुक्का ट्रैक्टरों या छोटे वाहनों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा लेता है। बड़े मगरमच्छ और रेत के पहाड़ खड़े करने वाले माफिया आसानी से बच निकलते हैं। हसदेव नदी के वरबसपुर घाट पर तो माफियाओं ने नदी का स्वरूप ही बिगाड़ दिया है।

 

 

 

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे