भरनी में मुरुम लूट , पेड़ों की कटाई पर वन विभाग का एक्शन मगर खनिज महकमा  अब भी मौन

भरनी में मुरुम लूट , पेड़ों की कटाई पर वन विभाग का एक्शन मगर खनिज महकमा  अब भी मौन

बिलासपुर। सकरी इलाके के भरनी गांव में माफिया दिनदहाड़े सरकारी जमीन से मुरुम लूट रहे हैं और पेड़ों की बेजा कटाई कर रहे हैं। इस मामले में वन विभाग और राजस्व विभाग ने तो नींद से जागकर जांच शुरू कर दी है लेकिन खनिज विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अवैध उत्खनन की खबरें सामने आने के बाद भी खनिज महकमा कुंभकर्णी नींद सो रहा है।

राजस्व विभाग ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी ने मौके पर जाकर जांच की। पटवारी ने अपना जांच प्रतिवेदन नायब तहसीलदार सकरी को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति अजय यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

वन विभाग की जांच में भी सरकारी जमीन पर पेड़ों की कटाई की पुष्टि हुई है। माफियाओं ने मुरुम निकालने के चक्कर में कई हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ा दी है। परिक्षेत्र सहायक ने अपनी जांच में पाया है कि उत्खनन की जद में आने वाले इलाके में कई पेड़ काटे गए हैं। इस मामले में रेंजर अनिमेश सिंह ने बताया कि जांच प्रतिवेदन देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जा सकेगी।

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

पूरे मामले पर नायब तहसीलदार सकरी विभोर यादव ने बताया कि भरनी में अवैध मुरुम उत्खनन मामले में पटवारी को मौका जांच करने निर्देशित किया गया था। पटवारी ने मौके पर जाकर जांच की है और उनके प्रतिवेदन के आधार पर स्थानीय व्यक्ति अजय यादव को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे