Jammu Kashmir News: राजौरी के जंगल में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED समेत कई सामान बरामद

Jammu Kashmir News: राजौरी के जंगल में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED समेत कई सामान बरामद

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक सर्च ऑपरेशन के दौरान घने जंगलों में छिपे आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया। तलाशी के दौरान वहां से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और अन्य सामान बरामद किया गया है।अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में चलाए जा रहे नियमित तलाशी अभियान के दौरान की गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला ठिकाना
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को थानामंडी क्षेत्र के चमरेर जंगल में राष्ट्रीय राइफल्स की टीम गश्त और तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले, जिसके बाद इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया एक आतंकी ठिकाना सामने आया, जहां से विस्फोटक सामग्री और अन्य जरूरी सामान बरामद हुआ।

IED और दैनिक उपयोग का सामान मिला
सुरक्षाबलों को मौके से हमले के लिए तैयार IED, कुछ खाने-पीने की सामग्री और कपड़े भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस ठिकाने का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा अस्थायी ठहराव या हमले की तैयारी के लिए किया जाता रहा होगा।

Read More Delhi H1N1 Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 3200 के पार पहुंचा संख्या; 2019 के बाद संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा

किसी की गिरफ्तारी नहीं
फिलहाल, इस मामले में किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां बरामद सामान और इलाके की गतिविधियों की जांच कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

Read More बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
घटना के बाद इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि सीमा से सटे क्षेत्रों और जंगलों में आतंकियों की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना