पंजाब में लुटेरों की हालत खराब, ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया

पंजाब में लुटेरों की हालत खराब, ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में लूट की एक वारदात के बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव ढोटियां की बताई जा रही है, जहां मंगलवार शाम को एक किसान से लूट की कोशिश की गई थी।

किसान को घेरकर की लूट की कोशिश
जानकारी के मुताबिक गांव ढोटियां निवासी किसान सरबजीत सिंह अपनी बेटी को बस स्टैंड छोड़ने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोककर कथित तौर पर दातर (धारदार हथियार) दिखाकर मोबाइल और पर्स छीन लिया। बताया गया कि पर्स में करीब 1800 रुपये नकद थे।

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण
घटना के दौरान किसान ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का विरोध किया और शोर मचाया। इसके बाद गांव में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई। कुछ ही देर में लगभग 20 ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए और तीनों संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया।

Read More Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र

घटना का वीडियो हुआ वायरल
ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके साथ की गई कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी अवधि करीब 2 मिनट 21 सेकंड बताई जा रही है।

Read More शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया
वीडियो सामने आने के बाद नौशहरा पन्नुआं पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से एक दातर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान लवदीप सिंह, जगरूप सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो सरहाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी और लूट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी थाना सरहाली के प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जिसमें वायरल वीडियो और आरोपियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना