हाईकोर्ट का अहम फैसला छत्तीसगढ़ फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार की नियुक्ति अवैध करार

हाईकोर्ट का अहम फैसला छत्तीसगढ़ फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार की नियुक्ति अवैध करार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार पद पर राज्य शासन द्वारा की गई नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए निरस्त कर दिया है। यह महत्वपूर्ण फैसला रिट ऑफ क्वारंटो याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। न्यायालय ने माना कि इस पद पर की गई नियुक्ति में तय मापदंडों और नियमों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है।

जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए अपने फैसले में स्पष्ट किया कि 14 मार्च 2024 का वह आदेश जिसके माध्यम से अश्वनी गुरदेकर को छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी परिषद के रजिस्ट्रार पद का प्रभार दिया गया था वह विधि के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया है। अदालत ने इस आदेश को कानून की दृष्टि से अस्थिर मानते हुए रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने अश्वनी गुरदेकर को यह छूट दी है कि वे अधिनियम 1948 की धारा 26 और नियमों 1978 में निहित प्रावधानों के अनुसार नई विधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

यह मामला याचिकाकर्ता डॉ राकेश गुप्ता की ओर से अधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से हाईकोर्ट में दायर किया गया था। याचिका में फार्मेसी कौंसिल एक्ट के साथ ही रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए राज्य शासन द्वारा जारी नियमों का प्रमुखता से हवाला दिया गया था। याचिकाकर्ता का तर्क था कि फार्मेसी कौंसिल नियमों के तहत रजिस्ट्रार के अहम पद पर एमबीबीएस डॉक्टर को नियमित नियुक्ति देने का प्रावधान है क्योंकि फार्मेसी कौंसिल एक्ट मेडिकल साइंस का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है।

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

याचिका में इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी कि राज्य शासन ने रजिस्ट्रार के पद पर जिस व्यक्ति की नियुक्ति की है वह इस जिम्मेदारी के लिए निर्धारित योग्यता नहीं रखता। न्यायालय को बताया गया कि अस्पताल के एक साधारण स्टोर कीपर को रजिस्ट्रार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया गया। इसे कौंसिल एक्ट और तय कानूनी प्रावधानों का सीधा उल्लंघन बताया गया जिसके आधार पर अदालत ने नियुक्ति आदेश को सिरे से खारिज कर दिया।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे