रायपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: होटल और दुकानों पर छापा, 350 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त

रायपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: होटल और दुकानों पर छापा, 350 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान होटल, दुकानों और गैस एजेंसियों की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

होटल और दुकानों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल
जांच के दौरान धरसींवा विकासखंड के सेजबहार स्थित कमल होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। इसी तरह बाबूलाल चिकन सेंटर में भी घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल सामने आया, जहां से 3 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।whatsapp-image-2026-03-12-at-65708-pm_1773331964

अभनपुर-नवापारा में कालाबाजारी का खुलासा
छापेमारी के दौरान अभनपुर–नवापारा क्षेत्र स्थित रवि ग्लास एंड प्लाइवुड में एलपीजी सिलेंडरों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। जांच में पता चला कि यहां गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और कालाबाजारी की जा रही थी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षमता के कई सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 14.2 किलोग्राम के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 4 छोटे सिलेंडर शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल किस तरह और किन माध्यमों से किया जा रहा था।

Read More छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने दी मंजूरी: देखें सूची

गैस एजेंसी में स्टॉक और रिकॉर्ड में बड़ा अंतर
कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने Korasi Indane Gramin Vitrak Gas Agency का भी औचक निरीक्षण किया। जांच में एजेंसी के रिकॉर्ड और गोदाम में मौजूद वास्तविक स्टॉक के बीच बड़ा अंतर सामने आया, जिससे विभाग भी हैरान रह गया। अधिकारियों के अनुसार स्टॉक मिलान के दौरान 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे घरेलू सिलेंडर और 64 खाली घरेलू सिलेंडर रिकॉर्ड से कम पाए गए, वहीं 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडरों का भी कोई स्पष्ट हिसाब नहीं मिला। whatsapp-image-2026-03-12-at-65709-pm_1773331924

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम में मौजूद कुल 355 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में सुरक्षित रख दिया। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

कानूनी कार्रवाई शुरू
खाद्य विभाग ने बताया कि मामले में Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर को व्यावसायिक उपयोग में लाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी और गैस आपूर्ति प्रभावित न हो।

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे