सुबह-सुबह फैक्ट्री में लगी आग से हड़कंप, 300 से ज्यादा कर्मचारी थे अंदर, 37 झुलसे...

सुबह-सुबह फैक्ट्री में लगी आग से हड़कंप, 300 से ज्यादा कर्मचारी थे अंदर, 37 झुलसे...

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह एक औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-4 स्थित एक बिजली मीटर निर्माण फैक्ट्री में आग लगने से 37 कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के बी-40 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड की फैक्ट्री की बताई जा रही है।

शिफ्ट के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 5:30 बजे फैक्ट्री परिसर में लगी। उस समय उत्पादन कार्य जारी था और लगभग 341 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे।आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी बाहर निकलने के लिए भागने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

37 कर्मचारी घायल, अस्पताल में इलाज
इस हादसे में 37 कर्मचारी झुलस गए जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों के अनुसार कई कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ का इलाज अभी जारी है।WhatsApp-Image-2026-03-12-at-10.25.47-AM-1773293900143

Read More Delhi H1N1 Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 3200 के पार पहुंचा संख्या; 2019 के बाद संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा

खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले कर्मचारी
आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण कई कर्मचारियों ने खिड़कियां और कांच तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने भी मदद करते हुए सीढ़ियां लगाकर अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

प्लास्टिक और तारों से तेजी से फैली आग
फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक सामग्री और बिजली के तारों का भारी स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रहा।

जांच के आदेश
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना