छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सड़क हादसा, पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सड़क हादसा, पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत,  25 से ज्यादा घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर झारा घाटी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

30 से ज्यादा लोग थे वाहन में सवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।image-1-18

नियमों के खिलाफ हो रहा था सवारी परिवहन
बताया जा रहा है कि जिस पिकअप वाहन में यह हादसा हुआ, उसका उपयोग सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि इस प्रकार के वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रियों को ढोने का जोखिम उठाते हैं।

Read More 1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना