नेम प्लेट पर लिखा था IAS, लेकिन सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेम प्लेट पर लिखा था IAS, लेकिन सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करने वाले एक युवक की सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस ने उसे शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ में उसकी फर्जी पहचान का खुलासा हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल कौशिक के रूप में हुई है, जो खुद को 2008 बैच का IAS अधिकारी बताकर लोगों के बीच रौब जमाता था।

घर के बाहर लगाई थी ‘IAS’ नेम प्लेट
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने घर के बाहर ‘IAS’ लिखी नेम प्लेट भी लगा रखी थी। आसपास के लोगों को उसने लंबे समय से खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर भ्रमित कर रखा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुला फर्जीवाड़ा
पुलिस पूछताछ के दौरान जब आरोपी से उसके पद और पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध प्रमाण नहीं दे सका। इसके बाद जांच में सामने आया कि वह फर्जी तरीके से खुद को IAS अधिकारी बताता था।

Read More Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

पुराने मामलों की भी जांच
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 2013 में एक किशोरी ने राहुल कौशिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किसी को ठगा तो नहीं।

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

जांच जारी
मेरठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कब से इस तरह की झूठी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था और किन-किन लोगों को उसने प्रभावित किया।

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित