रायपुर–रीवा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू: 17 मार्च से 1 घंटे में सफर, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

रायपुर–रीवा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू: 17 मार्च से 1 घंटे में सफर, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब रायपुर और रीवा के बीच हवाई सफर शुरू होने जा रहा है। 17 मार्च से दोनों शहरों के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होगी, जिसे Alliance Air संचालित करेगा। इस नई सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और लंबा सड़क या रेल सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
नई हवाई सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से रीवा का सफर महज करीब एक घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी तक यात्रियों को सड़क या ट्रेन से कई घंटे का समय लगता था, लेकिन फ्लाइट शुरू होने से समय की काफी बचत होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट
रायपुर और रीवा के बीच यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

  • मंगलवार
  • गुरुवार
  • शनिवार

यह विमान पहले दिल्ली से रीवा आएगा, फिर वहीं से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद रायपुर से वापस रीवा लौटेगा और फिर दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

17 मार्च को होगा उद्घाटन, बदल जाएगा शेड्यूल
नई सेवा की शुरुआत 17 मार्च को होगी। इस दिन विशेष उद्घाटन शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट संचालित की जाएगी।

17 मार्च का शेड्यूल

  • दिल्ली से उड़ान: दोपहर 12:30 बजे
  • रीवा आगमन: 2:25 बजे
  • रीवा से रायपुर प्रस्थान: 3:15 बजे
  • रायपुर आगमन: 4:35 बजे
  • रायपुर से रीवा प्रस्थान: 5:00 बजे
  • रीवा आगमन: 6:15 बजे
  • रीवा से दिल्ली प्रस्थान: 6:40 बजे
  • दिल्ली आगमन: 8:40 बजे

19 मार्च से बदलेगा नियमित टाइम टेबल
19 मार्च से इस रूट का नियमित शेड्यूल लागू हो जाएगा।

नया नियमित शेड्यूल

  • दिल्ली से उड़ान: 3:30 बजे
  • रीवा आगमन: 5:25 बजे
  • रीवा से रायपुर: 5:50 बजे
  • रायपुर आगमन: 7:10 बजे
  • रायपुर से रीवा: 7:35 बजे
  • रीवा आगमन: 8:50 बजे
  • रीवा से दिल्ली: 9:15 बजे
  • दिल्ली आगमन: 11:05 बजे

इस सेवा के लिए ATR-72 विमान का उपयोग किया जाएगा, जो क्षेत्रीय हवाई मार्गों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

कितना होगा किराया?
इस नई फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और किराया भी अपेक्षाकृत किफायती रखा गया है।

  • रीवा से रायपुर: 3,614
  • रायपुर से रीवा: 4,293

दिलचस्प बात यह है कि रीवा से रायपुर की टिकट करीब 700 रुपये सस्ती रखी गई है।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
रायपुर–रीवा फ्लाइट शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक संपर्क मजबूत होंगे। साथ ही छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे