आईपीएस अमित कुमार का केंद्र में एम्पैनलमेंट ईडी में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

आईपीएस अमित कुमार का केंद्र में एम्पैनलमेंट ईडी में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने एडीजी पद के लिए एम्पैनल किया है। इस आदेश के बाद राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाया जा सकता है।

अमित कुमार फिलहाल राज्य पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी में स्पेशल डायरेक्टर जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा जा सकता है। केंद्र सरकार ने 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या उसके समान पदों के लिए मंजूरी दी है। इस सूची में अमित कुमार का नाम प्रमुख है।

जनवरी 2024 में उन्होंने एडीजी इंटेलिजेंस का प्रभार लिया था। इसके बाद से वे राज्य की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र से जुड़े मामले देख रहे हैं। उनका पिछला रिकॉर्ड और केंद्रीय एजेंसियों के साथ काम करने का लंबा अनुभव उन्हें इस नई भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

Read More अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर

इससे पहले वे केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई में भी संयुक्त निदेशक रह चुके हैं। वहां रहते हुए उन्होंने कई अहम मामलों की जांच का नेतृत्व किया था। राज्य में भी वे रायपुर राजनांदगांव बीजापुर जांजगीर चांपा और दुर्ग जैसे प्रमुख जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

Read More सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह

नक्सल मोर्चे पर भी उनका काम काफी सराहा गया है। पुलिस महकमे में उनकी पहचान एक बेहद पेशेवर अनुशासित और सख्त अधिकारी के रूप में है। हालांकि अभी उनकी नई पोस्टिंग को लेकर केंद्र की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन एम्पैनलमेंट के बाद उनके दिल्ली जाने के कयास लगाये जा रहे है l 

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे