छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सामान खरीदी में बड़ा खेल, 30 हजार का पुराना लैपटॉप 65 हजार में खपाया

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सामान खरीदी में बड़ा खेल, 30 हजार का पुराना लैपटॉप 65 हजार में खपाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स के नाम पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला अब विधानसभा पहुंच गया है। समग्र शिक्षा मिशन की ओर से प्रदेश के 1154 स्कूलों को सामान खरीदने के लिए 23 करोड़ 8 लाख रुपए दिए गए थे, जिसमें जमकर धांधली की गई है। आलम यह है कि जो लैपटॉप बाजार में 30 हजार रुपए का मिलता है, उसे आउटडेटेड होने के बावजूद स्कूलों को 65 हजार रुपए में बेचा गया। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और सुनील सोनी के सवालों पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सदन में स्वीकार किया कि समाचार पत्रों के जरिए शिकायत मिली है और अब इसकी 6 सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है।

मेडिकल स्टोर के जीएसटी नंबर से सप्लाई हुआ सामान

विधानसभा में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधायक सुनील सोनी ने विभाग और सप्लायरों की मिलीभगत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन फर्मों के कोटेशन पर स्कूलों में सामान की सप्लाई हुई, वे मेडिकल स्टोर्स के जीएसटी नंबर पर चल रही हैं। यह सीधे तौर पर फर्जीवाड़ा है। यही नहीं, जिस कंपनी से लैपटॉप सप्लाई किए गए हैं, वह भी अभी निर्माणाधीन स्थिति में है। मंत्री गजेन्द्र यादव ने आश्वासन दिया कि जांच कमेटी हर पहलू को देख रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Read More मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

2 महीने में सिर्फ पूछताछ, रिकवरी अब तक नहीं

Read More CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे

भ्रष्टाचार की इस जांच की रफ्तार भी काफी सुस्त है।  पड़ताल में सामने आया कि 6 सदस्यीय कमेटी बने दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ शिक्षकों के बयान ही दर्ज किए जा सके हैं। न तो स्कूलों से घटिया और पुराना सामान वापस लिया गया है और न ही संबंधित फर्मों पर कोई एक्शन हुआ है।

फंड होने के बाद भी बच्चों को नहीं मिला फायदा

इस पूरे घोटाले का सबसे बुरा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ा है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते प्रदेश के केवल 200 स्कूलों में ही अब तक खरीदी हो सकी है। बाकी स्कूलों में काम रुका पड़ा है। सरकार के पास बजट होने के बाद भी सिस्टम की नाकामी की वजह से बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

घोटाले के आंकड़े एक नजर में:

  •   कुल स्कूल: 1154
  •  प्रति स्कूल बजट: 2 लाख रुपए
  •  कुल राशि: 23 करोड़ 8 लाख रुपए
  •  लैपटॉप की बाजार कीमत: 30 हजार रुपए
  •  स्कूलों में सप्लाई की गई कीमत: 65 हजार रुपए
Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित