LPG संकट का असर: यूरिया उत्पादन बंद, उद्योग और होटल कारोबार प्रभावित

LPG संकट का असर: यूरिया उत्पादन बंद, उद्योग और होटल कारोबार प्रभावित

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किए जाने के बावजूद कालाबाजारी और जमाखोरी के कारण कई जगह कृत्रिम कमी की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इसका असर न केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर बल्कि होटल, रेस्तरां और उद्योगों पर भी पड़ रहा है।

होटल और सामुदायिक रसोई प्रभावित
गैस की कमी के कारण कई स्थानों पर भोजन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में हाईकोर्ट कैंटीन में खाना परोसने की सेवा बंद करनी पड़ी, जबकि अयोध्या में चलने वाली राम रसोई को निर्धारित समय से पहले बंद करना पड़ा और बाद में इसे अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया।इसके अलावा रेलवे की खानपान सेवा संचालित करने वाली एजेंसी IRCTC ने अपनी कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे वैकल्पिक साधन रखने के निर्देश दिए हैं।

उद्योगों पर भी दिखने लगा असर
गैस सप्लाई की अनिश्चितता का असर औद्योगिक उत्पादन पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद कांच उद्योग में उत्पादन घटाने का निर्णय लिया गया है। कई स्वचालित कारखानों में उत्पादन को 30 से 40 प्रतिशत तक कम किया गया है। उद्यमियों के अनुसार गैस कोटा घटने के बाद उन्हें स्पॉट आरएलएनजी गैस पर निर्भर रहना पड़ सकता है, जिससे लागत में भारी वृद्धि होने की संभावना है।

Read More Andhra Pradesh: मलेरिया की गोली खाने के बाद गांव में मचा हड़कंप, 53 लोग बीमार; 7 साल की बच्ची की मौत

पंजाब में विधानसभा तक पहुंचा मुद्दा
गैस संकट का मामला पंजाब विधानसभा तक पहुंच गया है। बजट सत्र के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा प्रस्तावित है। राज्य में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप बताई जा रही है, वहीं घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग भी कई जगह प्रभावित हुई है। गैस की कमी के कारण नंगल और बठिंडा स्थित एनएफएल संयंत्रों में यूरिया उत्पादन भी रुक गया है।

Read More Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें

कई राज्यों में उपभोक्ता परेशान

  • बिहार में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
  • मध्य प्रदेश के कई शहरों में एजेंसी कार्यालयों पर हंगामे की खबरें सामने आई हैं।
  • उत्तराखंड में कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सिलिंडर जब्त किए हैं।

छत्तीसगढ़ में होटल कारोबार प्रभावित
छत्तीसगढ़ में गैस की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्तरां व्यवसाय पर बड़ा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार करीब 70 प्रतिशत होटलों में रसोई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत कई स्थानों पर 5,000 रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। रायपुर के एक होटल संचालक ने बताया कि नियमित गैस आपूर्ति नहीं मिलने के कारण रसोई संचालन मुश्किल हो गया है, जिससे शादी और अन्य आयोजनों की तैयारियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त