गर्भपात कराने वाला पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल

गर्भपात कराने वाला पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल कोरबा :  कोरबा में एक युवती ने 7 साल तक संबंध बनाने और 2 बार गर्भपात कराने वाला आरोपी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है। पीड़िता ने तीन दिन पहले एसपी जितेंद्र शुक्ला से शिकायत की थी। आरोपी ने […]

गर्भपात कराने वाला पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल

कोरबा :  कोरबा में एक युवती ने 7 साल तक संबंध बनाने और 2 बार गर्भपात कराने वाला आरोपी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है। पीड़िता ने तीन दिन पहले एसपी जितेंद्र शुक्ला से शिकायत की थी। आरोपी ने युवती से सगाई कर दहेज में कैश और सोने की अंगूठी लेने के बाद शादी करने से मुकर गया था। युवती ने बताया कि 7 साल पहले साल 2016 में उसकी मुलाकात बुधवारी निवासी विकास केसरवानी से हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। आरोपी युवक युवती से शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया।

युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने दहेज की मांग रख दी। युवती के परिवार वालों ने आरोपी युवक को 4 लाख रुपए, बुलेट गाड़ी सहित सोने के आभूषण दिए। इतना सब कुछ करने के बाद युवक ने युवती से सगाई की। सगाई के बाद लगातार युवती ने शादी का दबाव बनाया लेकिन आरोपी युवक टालता रहा। युवती को शक हुआ कि उसके मांगेतर का सम्बन्ध किसी और के साथ भी है, तब उसने उससे बात करने की कोशिश की। आरोपी युवक ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती को आरोपी के मोबाइल से एक फोन नंबर के बारे में पता चला, जो किसी और लड़की का था। युवती को पता चला कि आरक्षक ने उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाए हैं और गर्भपात भी करवाया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसके बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने गरियाबंद में पदस्थ आरोपी आरक्षक विकास केशरवानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Read More रायगढ़ RPF पोस्ट में खूनखराबा: ड्यूटी विवाद में जवान ने बैचमेट हेड कॉन्स्टेबल को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

लेखक के विषय में

More News

राष्ट्रीय जगत विजन के प्रधान संपादक ने दिल्ली में लोकसभा की कार्रवाई देखी

राज्य

मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
भुवनेश्वर। ओडिशा के मालकानगिरी जिले में एक महिला की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर देने की घटना के...
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश
228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस: नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का आरोप