लोकसभा चुनाव वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के सामने 8 उम्मीदवार, 33 का पर्चा खारिज, कौन है ये उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के सामने 8 उम्मीदवार, 33 का पर्चा खारिज, कौन है ये उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के सामने 8 उम्मीदवार, 33 का पर्चा खारिज, कौन है ये उम्मीदवार उत्तर प्रदेश : वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नमांकन दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार इस वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल सीट पर एक जून को मतदान […]



लोकसभा चुनाव वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के सामने 8 उम्मीदवार, 33 का पर्चा खारिज, कौन है ये उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश : वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नमांकन दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार इस वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल सीट पर एक जून को मतदान होना है। इस सीट को लेकर पूरे देश में ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा है। ऐसे में कई उम्मीदवार उनके खिलाफ मैदान में खड़े हैं। इस बार पीएम के खिलाफ 41 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था। मगर इसमें 33 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज कर दिया गया है। ऐसे में अब काशी से कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट से पर्चा वापस लेने की आखिरी कल यानी तारीख 17 मई तय की गई थी। ऐसे में अगर प्रत्याशी अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं, तो कुल 8 उम्मीदवार मोदी जी के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे।

हास्य कलाकार श्याम रंगीला भी मैदान में

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

जिन 33 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है, उनमें 29 साल के हास्य कलाकार श्याम रंगीला का भी नाम शामिल था लेकिन अब उनका पर्चा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ 14 मई को वाराणसी सीट से पर्चा भरा था। मगर अगले ही दिन उनका नामांकन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वही उम्मीदवारों में पीएम के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से अजय राय और बसपा की ओर से अतहर जमान लारी मैदान में हैं.

Read More CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल

2014 और 2019 में पीएम के खिलाफ इन लोगों ने लड़ा चुनाव

अजय राय बीते दो लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का सामना कर चुके हैं। अजय राय ने 2014 और 2019 में पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मगर उस समय पीएम मोदी की लहर थी। इस कारण उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले अजय राय भाजपा में थे। 2012 में वे कांग्रेस से जुड़े थे। इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवारों में गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी के पारस नाथ केशरी, युग तुलसी पार्टी के उम्मीदवार कोली शेट्टी शिवकुमार के साथ दो निर्दलीय उम्मीदवार संजय सिंह और कुमार यादव चुनावी मैदान में उतारे हैं। काशी में आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा । वहीं 4 जून को रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे

Tags:

Related Posts

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी