होटल हेरिटेज के कर्मचारी की हत्या, सिर कुचली मिली लाश, आखिर क्या….

भिलाई: कुम्हारी थाना क्षेत्र से हत्या का बड़ा मामला सामने आ रहा है. कुम्हारी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कुचली लाश मिली. मामले की सुचना पर पुलिस अकोला रोड नाला के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20 वर्ष […]

भिलाई: कुम्हारी थाना क्षेत्र से हत्या का बड़ा मामला सामने आ रहा है. कुम्हारी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक युवक की सिर कुचली लाश मिली. मामले की सुचना पर पुलिस अकोला रोड नाला के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20 वर्ष ) के रूप में हुई है. इस खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, गोपाल अपनी मां के साथ कपसदा में रहता था. रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड के पास होटल हेरिटेज में कार्यरत था. पुलिस आरोपी आकाश उर्फ मोहित मारकण्डेय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी कपसदा गांव का ही रहने वाला है.

Read More यात्रियों के लिए राहत: रेलवे स्टेशनों पर अब 16 तरह के मेडिकल टेस्ट, रिपोर्ट मोबाइल पर

पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार रात को शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर मृतक गोपाल के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read More खाकी पर लगा बकरे और 10 हजार में सौदेबाजी का दाग, नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे