CG BREAKING: मिडिल ईस्ट संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का अहम कदम, विदेश में फंसे नागरिकों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

CG BREAKING: मिडिल ईस्ट संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का अहम कदम, विदेश में फंसे नागरिकों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने विदेशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने विदेशों में संभावित रूप से फंसे लोगों की मदद और समन्वय के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है।

दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन से होगा समन्वय
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में तैनात लॉयजन अधिकारी लेखा अजगल्ले को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनका मुख्य दायित्व विदेशों में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों से संपर्क बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराना होगा।

संकट के हालात को देखते हुए लिया गया फैसला
सरकार के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अस्थिर स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यदि किसी भी नागरिक को सहायता की आवश्यकता होती है तो दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर मदद पहुंचाई जाएगी।3888e99f-ce05-4197-b1f5-a3b1f42eca18

Read More Jashpur Hospital Bribery Case: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले पैसे लेने का आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो वायरल; प्रशासन ने शुरू की जांच

नागरिक सीधे कर सकेंगे संपर्क
सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपात स्थिति में प्रदेश के लोग सीधे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल और कार्यालयीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

सरकार लगातार रख रही नजर
राज्य सरकार का कहना है कि विदेशों में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू