अफीम खेती विवाद: कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय जांच कमेटी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को सौंपी जिम्मेदारी

अफीम खेती विवाद: कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय जांच कमेटी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए अवैध अफीम खेती मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। समिति की जिम्मेदारी पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को सौंपी गई है, जिन्हें जांच दल का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित यह समिति मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

मक्के की फसल के बीच उगाई जा रही थी अफीम 
दुर्ग जिले के समोदा गांव में हाल ही में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया था। आरोप है कि मक्के की फसल के बीच छिपाकर अफीम के पौधे उगाए जा रहे थे। जांच के दौरान इस मामले में भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आया था। मामला उजागर होने के बाद भाजपा संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही खेतों में उगाई गई अफीम की फसल को काटकर नष्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 8 लाख रुपये कीमत की अफीम जब्त की गई है। पूरे मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Read More जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा
अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इसी बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध रूप से बनी दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

Read More दलितों और आदिवासियों से आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले

कांग्रेस जांच दल जुटेगा तथ्यों की पड़ताल में
कांग्रेस द्वारा गठित 10 सदस्यीय जांच समिति अब पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। समिति स्थानीय लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील बने इस प्रकरण पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल