रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी के घर में फांसी लगाकर दी जान

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी के घर में फांसी लगाकर दी जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना (Air Force) के विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी, पुरैना की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव अपने परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में रहते थे। घर के अंदर आज उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत, पारिवारिक या किसी अन्य कारण की भूमिका तो नहीं है।

Read More डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

हरियाणा के रहने वाले थे विंग कमांडर
बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और फिलहाल रायपुर में तैनात थे। उनके अचानक इस कदम से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घर से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद