Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे कपाट और कैसे करें आवेदन

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे कपाट और कैसे करें आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह 7 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर साल लाखों भक्त इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करते हैं। इस बार यात्रा का शुभारंभ अप्रैल के तीसरे सप्ताह से होने जा रहा है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जिससे यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

ऐसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

Read More फल की टोकरी लेकर जेल गेट पहुंचा कैदी, अचानक निकाला कट्टा और कर दी फायरिंग; प्रहरी की हालत गंभीर

श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन उपयोगकर्ता Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Read More Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र

जो यात्री ऑनलाइन माध्यम का उपयोग नहीं कर सकते, उनके लिए 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर भी शुरू किए जाएंगे। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका

  • सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर Register/Login विकल्प चुनें और मोबाइल नंबर व ईमेल के जरिए अकाउंट बनाएं। OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें।
  • इसके बाद Create/Manage Tour सेक्शन में जाकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यहां आप यात्रा की तारीख, समूह या व्यक्तिगत यात्रा का विकल्प और उत्तराखंड में प्रवेश स्थल का चयन कर सकते हैं।
  • फिर उस धाम का चयन करें जहां आप दर्शन करना चाहते हैं और उपलब्ध तारीख के अनुसार स्लॉट बुक करें। इसके बाद यात्री की व्यक्तिगत जानकारी भरकर फोटो और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • सभी विवरण जांचने के बाद Submit करते ही पंजीकरण पूरा हो जाएगा और यात्रियों को यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

सीमित संख्या के फैसले पर विरोध
इस बार सरकार ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित रखने का निर्णय लिया है, ताकि हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी जा सके। हालांकि इस फैसले का कुछ स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने विरोध किया है।

चारधाम होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि दर्शनार्थियों की संख्या सीमित करने से स्थानीय कारोबार प्रभावित होगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन शुरू किया जा सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को देखते हुए यह कदम जरूरी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं