कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

बिलासपुर | शिक्षा विभाग के कोटा ब्लॉक में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विभागीय ऑडिट और निगरानी तंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। यहाँ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (भृत्य) ने अधिकारियों की मिलीभगत और सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर महज 15 महीनों में शासन के खजाने से 29 लाख 62 हजार 322 रुपए का गबन कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी चपरासी ही विभाग में 'डीडीओ' (आहरण एवं संवितरण अधिकारी) की भूमिका निभा रहा था और खुद ही अपना वेतन बढ़ाकर पास कर रहा था।

रैंडम चेकिंग में खुला राज, चपरासी के खाते में लाखों का ट्रांजैक्शन....

संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा डेटा के रैंडम परीक्षण के दौरान यह विसंगति पकड़ी गई। जांच में पाया गया कि कोटा बीईओ कार्यालय में पदस्थ भृत्य देवेन्द्र कुमार पालके के वेतन में अचानक असामान्य वृद्धि हुई है। जब वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने इसकी गहराई से जांच की, तो परत दर परत फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने अब इस मामले में तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और दस्तावेजों में हेराफेरी की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Read More महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल

खेल: खुद ही मेकर और खुद ही चेकर

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी चपरासी पिछले 10-15 वर्षों से वेतन बिल बनाने का काम देख रहा था। अफसरों ने उसे अपनी चेकर आईडी और डिजिटल सिग्नेचर तक सौंप रखे थे।देवेन्द्र पालके अपनी 'मेकर आईडी' से बिल बनाता और अधिकारियों की आईडी का उपयोग कर उसे खुद ही सत्यापित कर कोषालय भेज देता था। पकड़े जाने के डर से वह कैश बुक और बिल रजिस्टर में कम राशि दर्ज करता था, जबकि बैंक खाते में मोटी रकम ट्रांसफर कराता था। यहाँ तक कि वह अपना फॉर्म 16 भी फर्जी तरीके से खुद तैयार कर लेता था।

वसूली में लगेंगे 10 साल, अफसरों पर गिरी गाज

इस पूरे गबन में अब तक केवल 1.45 लाख रुपए की ही रिकवरी हो पाई है। आरोपी के वेतन से हर महीने 24 हजार रुपए काटे जा रहे हैं, जिसे पूरा वसूलने में सरकार को लगभग 10 साल का समय लगेगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने तत्कालीन बीईओ और वर्तमान डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) विजय टांडे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है। वर्तमान बीईओ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा और लेखा प्रभारी नवल सिंह पैकरा भी जांच के दायरे में हैं।

डीईओ विजय टांडे और विवादों का पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी विवादों के घेरे में आए हों। इस ताजा घोटाले ने डीईओ विजय टांडे की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धूल खाती...फाइलों से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न'

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व एक महिला ने डीईओ विजय टांडे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था। उस दौरान यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था कि विभाग में नियुक्तियों और एरियर भुगतान के बदले लेन-देन का खेल चल रहा है। अब कोटा के इस 30 लाख के 'चपरासी कांड' ने यह साफ कर दिया है कि साहब की नाक के नीचे सरकारी खजाने की लूट मची थी और वे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। चर्चा है कि क्या यह महज लापरवाही है या फिर मलाई का हिस्सा ऊपर तक जा रहा था?

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

Messi Retirement: 21 साल का सफर खत्म, अर्जेंटीना की जर्सी को मेस्सी ने कहा अलविदा; 207 मैच, 125 गोल और एक ऐसा फैसला जिसने फैंस को कर दिया भावुक Messi Retirement: 21 साल का सफर खत्म, अर्जेंटीना की जर्सी को मेस्सी ने कहा अलविदा; 207 मैच, 125 गोल और एक ऐसा फैसला जिसने फैंस को कर दिया भावुक
DHT केयर हॉस्पिटल विवाद ने पकड़ा तूल: सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत टिप्पणी से IMA नाराज, डॉ. अजय तिर्की ने दी सख्त चेतावनी
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, 939 की मौत और 3,925 लापता; भारत की नदियों में मिले 17 शव
6000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग के साथ आएगा Xiaomi 18 Fold! फीचर्स हुए लीक
सिर्फ थकान नहीं… कम नींद मांसपेशियों को भी कर सकती है कमजोर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है कनेक्शन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: बिलासपुर को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अग्रवाल को मिली राजस्थान की कमान
Vastu Tips for Money: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? इन वास्तु मान्यताओं पर भी डालें एक नजर
भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच
CGPSC घोटाला: दागी अफसर को बचाने सोनवानी ने पार की हदें, नियमों की धज्जियां उड़ाकर दिया प्रमोशन, 73 बेगुनाहों पर थोपी रिकवरी
सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई, 10 संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, तलवार-चाकू जब्त
Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड