दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी नशीली फसल

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी नशीली फसल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ी कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव स्थित सरनाटोली में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। यहां जंगल किनारे बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे तैयार हो चुके थे और डोडो में चीरा लगाकर अफीम निकाली जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सूखे डोडे बरामद किए हैं जिनमें खसखस भरा हुआ है।


किराए की जमीन पर बाहरी लोगों का खेल

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह जमीन गांव के ही रूपदेव भगत और कौशल भगत की है। बाहरी लोगों ने ग्रामीणों से जमीन किराए पर ली और अक्टूबर महीने से यहां खेती शुरू कर दी थी। सिंचाई के लिए पास के चूहीदाह नाले पर बने स्टॉप डैम से पंप लगाकर पानी की व्यवस्था की गई थी।
दुर्ग की कार्रवाई देख ग्रामीणों के कान खड़े हुए
हैरानी की बात यह है कि स्थानीय ग्रामीणों को फसल के बारे में पता था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि यह अवैध है। हाल ही में दुर्ग में विनायक ताम्रकार के खिलाफ अफीम की खेती पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की खबर जब यहां पहुंची, तब गांव वालों को समझ आया कि यह गैर-कानूनी काम है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

कुसमी SDOP आशीष कुंजाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की गई। यह इलाका झारखंड की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए पुलिस अब उन बाहरी लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने यहां आकर खेती की थी।
वहीं गांव के सरपंच फेकुंदर नाग ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। सरपंच फेकुंदर नाग ने बताया कि जनवरी महीने में ही ग्रामीणों ने उन्हें खेती की तस्वीरें भेजी थीं। उन्होंने व्हाट्सऐप के जरिए पुलिस को फोटो भेजकर और फोन कर इसकी जानकारी दी थी। उस वक्त पुलिस ने मामला दिखवाने की बात कही थी, लेकिन कार्रवाई अब जाकर हुई है।

Read More चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज


प्रशासन की सुस्ती पर उठ रहे सवाल
अक्टूबर से चल रही इस अवैध खेती पर प्रशासन की नजर तब पड़ी जब फसल पूरी तरह तैयार हो गई। अब पुलिस उन रसूखदारों और बाहरी आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है जिन्होंने चुपचाप जंगल किनारे इतना बड़ा नशीला कारोबार फैला दिया।

Tags:

Latest News

आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज
Flat Vastu: फ्लैट में रहते हैं तो इन वास्तु गलतियों से बचें, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है प्रभावित
महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह