रायगढ़ में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी: फ्लैश लाइट की रोशनी में 16 iPhone लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद वारदात

रायगढ़ में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी: फ्लैश लाइट की रोशनी में 16 iPhone लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद वारदात

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए शातिर चोर ने लाखों रुपये के iPhone पर हाथ साफ कर दिया। देर रात दुकान में घुसे आरोपी ने मोबाइल की फ्लैश लाइट का सहारा लेकर 16 iPhone और नकदी समेटी और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रात में दुकान में घुसकर की लाखों की चोरी
जानकारी के अनुसार गोपी टॉकीज रोड पर स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप का संचालन लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद फारुख करते हैं। सोमवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर संचालक और कर्मचारी घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। शोकेस में रखे मोबाइल फोन बिखरे पड़े थे और कई महंगे फोन गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।12-1_1773198916

दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर घुसा आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि चोर दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर इमारत के अंदर घुसा और वहां से नीचे स्थित मोबाइल दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ने व्यवस्थित तरीके से 16 iPhone और करीब 30 हजार रुपये नकद अपने बैग में भर लिए। बताया जा रहा है कि चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत करीब 13.39 लाख रुपये आंकी गई है।

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

फ्लैश लाइट के सहारे दुकान में घूमता दिखा चोर
CCTV फुटेज में आरोपी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दुकान के अंदर घूमते हुए नजर आ रहा है और एक-एक कर मोबाइल फोन बैग में भरता दिखाई देता है। कुछ ही मिनटों में वह चोरी को अंजाम देकर मौके से निकल गया।13_1773198905

Read More बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की अपील
पुलिस अधिकारियों के अनुसार CCTV में नजर आ रहे संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकियों के साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल