बिलासपुर डीईओ पर गबन और अवैध वसूली के आरोपों के बीच जांच केवल अनुकंपा नियुक्ति तक सीमित

बिलासपुर डीईओ पर गबन और अवैध वसूली के आरोपों के बीच जांच केवल अनुकंपा नियुक्ति तक सीमित

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय एक बार फिर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोपों से घिर गया है। डीईओ विजय टांडे और कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील यादव पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे हैं, जिसकी गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा संभाग बिलासपुर ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। हालांकि, जांच के दायरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि करोड़ों के गबन और अवैध वसूली की शिकायतों के बीच जेडी ने फिलहाल केवल अनुकंपा नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति में हुई गड़बड़ियों की जांच के ही निर्देश दिए हैं।

IMG-20260311-WA0000

वित्तीय अनियमितता और गबन का बड़ा मामला

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

शिकायतों के अनुसार, विजय टांडे के कोटा बीईओ रहने के दौरान भृत्य देवेंद्र कुमार पालके को नियम विरुद्ध तरीके से 4,95,420 रुपये का वेतन भुगतान और 3,54,000 रुपये का धुलाई भत्ता दिया गया। आरोप है कि टांडे ने भृत्य को गोपनीय 'मेकर' और 'चेकर' आईडी सौंप रखी थी, जिसके जरिए सरकारी खजाने से लाखों रुपये आहरित किए गए। इस मामले में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर टांडे के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी की जा चुकी है और कोटा थाने में प्राथमिकी दर्ज है, किंतु अब तक उत्तरदायी अधिकारियों पर गाज नहीं गिरी है।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

जांच समिति के गठन पर विवाद

जेडी आर.पी. आदित्य ने 6 मार्च को आदेश जारी कर जांजगीर-चांपा डीईओ अशोक सिन्हा की अगुवाई में जे.के. शास्त्री और बीईओ बिल्हा भूपेंद्र कौशिक की समिति बनाई है। शिकायतकर्ता अंकित गौरहा ने इस टीम में भूपेंद्र कौशिक की उपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका तर्क है कि इससे पूर्व एक महिला द्वारा पति के बकाया वेतन के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच में इसी टीम ने टांडे को क्लीन चिट दी थी। ऐसे में निष्पक्ष जांच पर संशय व्यक्त किया जा रहा है।

अवैध वसूली और नियुक्तियों में खेल

डीईओ और कनिष्ठ लेखा परीक्षक पर लगे आरोपों की सूची लंबी है:

  • ऑफिस अटैचमेंट के नाम पर शिक्षकों से प्रति माह 2 से 10 हजार रुपये की मांग।
  •  10 लाख रुपये लेकर दूसरी पत्नी के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने और पति-पत्नी दोनों के शासकीय सेवा में होने के बावजूद फर्जी शपथ पत्र पर नौकरी देने का आरोप।
  •   भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले कर्मचारियों को निलंबित करना और पदोन्नति के बदले मोटी रकम की मांग करना।

लिपिक के खिलाफ भी जांच शुरू

विवादों के बीच डीईओ विजय टांडे ने भी  कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी के खिलाफ जांच बिठा दी है। कलेक्टर कार्यालय से मिली शिकायत का हवाला देते हुए डीईओ ने तिवारी पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आरोप लगाया है और 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुझ तक इससे पहले कोई अन्य शिकायत नहीं पहुंची थी। वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में मिली शिकायतों के आधार पर जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आर.पी. आदित्य, संयुक्त संचालक (शिक्षा), बिलासपुर संभाग

वर्तमान में जांच टीम को 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्ट अभिमत और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। ज्ञात होगी इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने ने संयुक्त संचालक से शिकायत की थी। उनकी शिकायत को आधार बनाते हुए संयुक्त संचालक ने जांच टीम गठित की है। 

 

image_search_1773199513851

अनुकंपा नियुक्ति, युक्तियुक्तकरण, अटैचमेंट और पदोन्नति जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर  निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है, ताकि विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
अंकित गौराहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य 
Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल