एक बार फिर से हुआ राष्ट्रीय जगत विज़न की खबर का असर ,……….रायपुर सेंट्रल जेल में DG और SP ने मारा अचानक छापा

एक बार फिर से हुआ राष्ट्रीय जगत विज़न की खबर का असर ,……….रायपुर सेंट्रल जेल में DG और SP ने मारा अचानक छापा रायपुर : सेंट्रल जेल में कैदियों को स्पेशल सर्विस यानी की पैसे लेकर उन्हें खाने-पीने की सुविधाएं दिए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं। इसके बाद रायपुर सेंट्रल जेल में डीजी और […]

एक बार फिर से हुआ राष्ट्रीय जगत विज़न की खबर का असर ,……….रायपुर सेंट्रल जेल में DG और SP ने मारा अचानक छापा

रायपुर : सेंट्रल जेल में कैदियों को स्पेशल सर्विस यानी की पैसे लेकर उन्हें खाने-पीने की सुविधाएं दिए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं। इसके बाद रायपुर सेंट्रल जेल में डीजी और एसपी ने दी दबिश। तीन घंटे तक की गई जांच में गुटखा, तंबाकू और पेनड्राइव जब्त किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की शिकायत के बाद डीजी और एसपी ने मंगलवार को अचानक दबिश दी। महिला और पुरुष दोनों सेल में जाकर तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया। हमने कुछ दिन पहले ही जेल के अंदर मारपीट  का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने को लेकर समाचार बनाया था।

जिसमें कैदी हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता ने 50 हजार रुपये रिश्वत और उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कही गई थी साथ ही जेल के अंदर ईडी के आरोपीयों के द्वारा मोबाइल उपयोग करने के बारे में बताया था साथ ही उस विडियो में यह भी कहा था की भला हो ईडी वाले भाईयों का जिन लोगों ने मोबाइल दे दिया तो मैं यह विडियो बनाकर कर वायर कर रहा हूं। इस तरह से मोबाइल के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपित एंव ईडी के आरोपीयों को अस्पताल में विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी। यह जानकारी जब उच्च अधिकारियों के हाथ लगी तो मौके पर अधिकारी 200 पुलिसकर्मियों के साथ जेल पहुंचे और सघन चेकिंग की। जेल में औचक जांच के दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू एवं अन्य कई सामान जब्त किया गया। हालांकि पेन ड्राइव में कुछ भी खास हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि वह खाली थी। हालांकि बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जेल के अंदर पेनड्राइव का क्या काम और यह अंदर कैसे आया मोबाइल अंदर कैसे पहूंचा कौन लाकर दिया यह सब जांच का विषय है । इसे किसने मंगाया था, किसलिए मंगाया था, इसकी जांच की जा रही है।

Read More SIR के बाद यूपी की मतदाता सूची जारी, नाम जोड़ने-हटाने के लिए 1 महीने का मौका

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे