Vivo का नया 7,200mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

Vivo का नया 7,200mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y500i के नाम से पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन अभी कंपनी ने चीन में ऑनलाइन स्टोर पर तीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया है। यह हैंडसेट पांच RAM और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वीवो के इस नए फोन में दमदार 7,200mAh बैटरी और ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Vivo Y500i की कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो चीन में Vivo के इस डिवाइस का प्राइस CNY 1,499 यानी लगभग 19,000 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। जबकि 8GB+256GB, 8GB+512GB, और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1,799 यानी लगभग 23,000, CNY 1,999 यानी लगभग 26,000 और CNY 1,999 यानी लगभग 26,000 रुपये है। टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 28,000 रुपये है जिसमें आपको 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

Vivo Y500i के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस डिवाइस में 6.75-इंच LCD स्क्रीन और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। साथ ही इस डिवाइस में डुअल सिम स्लॉट और Android 16-बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। डिवाइस में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.2GHz की क्लॉक स्पीड ऑफर करती हैं, जबकि 6 एफिशिएंसी कोर हैं जो 1.95GHz क्लॉक स्पीड देती हैं। डिवाइस में एड्रेनो 613 GPU भी है।

Read More WhatsApp Scam Alert: अनजान नंबर का मैसेज आते ही मिलेगा ठगी का संकेत, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Vivo Y500i के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस डिवाइस में सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जहां f/1.8 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का CMOS सेंसर देखने को मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में खास f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इतना ही नहीं ये डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7,200mAh बैटरी के साथ आता है।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला