Royal Enfield ने उतारी नई तरह की बाइक, अब सड़क नहीं BGMI होगा राइडिंग ट्रैक

Royal Enfield ने उतारी नई तरह की बाइक, अब सड़क नहीं BGMI होगा राइडिंग ट्रैक

नई दिल्ली। सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल ब्रांड में से एक Royal Enfield और देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मोबाइल गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA यानी BGMI के बीच पार्टनरशिप का ऐलान किया गया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Royal Enfield की पॉपुलर Bullet 350 और स्पोर्टी Continental GT 650 को पहली बार BGMI की वर्चुअल दुनिया में भी राइडेबल मोटरसाइकिल के तौर पर जल्द ही पेश किया जाएगा। जी हां, ये दोनों मोटरसाइकिल BGMI के 4.2 अपडेट के बाद देखने को मिलेंगी, जो 15 जनवरी 2026 को लाइव होगा। हालांकि प्लेयर्स इन बाइक्स को 19 जनवरी 2026 से गेम के अंदर राइड कर पाएंगे।

दो बड़ा यूथ कल्चर एक साथ...
ये खास पार्टनरशिप मोबाइल गेमिंग और मोटरसाइकिलिंग में भारत के दो बड़े यूथ कल्चर को एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है। खिलाड़ी अब वर्चुअल बैटलफील्ड पर Royal Enfield की दमदार बाइक्स चलाने का एक्सपीरियंस ले पाएंगे, वहीं बाइक लवर्स को अपने फेवरेट ब्रांड की झलक देश के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी।

असली दुनिया में भी BGMI का इम्पैक्ट
इतना ही नहीं इस पार्टनरशिप के तहत Royal Enfield ने Continental GT 650 पर बेस्ड एक कस्टम-बिल्ट बाइक भी लाइव इवेंट के दौरान पेश की है, जो BGMI के टैक्टिकल और वॉर-रेडी लुक से काफी ज्यादा इंस्पायर्ड लग रही है।

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

इस बाइक में आपको पिकाटिनी रेल्स, आर्मर्ड प्लेटिंग, पैराशूट टाई-डाउन पॉइंट्स और बैलून टायर्स जैसे एलिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जो सीधे BGMI के कॉम्बैट और सर्वाइवल मैकेनिक्स से जुड़े हुए हैं। ये बाइक डिजिटल और रियल वर्ल्ड के बीच की दूरी को भी खत्म कर रही है।

Read More WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल

Royal Enfield थीम वाले खास रिवॉर्ड भी मिलेंगे
बता दें कि अपडेट के बाद Royal Enfield से जुड़ा खास इन-गेम कंटेंट 19 जनवरी से 22 फरवरी 2026 तक लाइव रहेगा। इसमें स्पेशल SPIN फॉर्मेट के जरिए खिलाड़ी कई प्रीमियम रिवॉर्ड जीत पाएंगे जिनमें Mythic (Red Tier) Revel 01 Set, Bullet Line – P90 गन स्किन, CrankGuard हेलमेट, Roadborn Rucksack बैकपैक और Royal Enfield Bullet 350 और Continental GT 650 भी शामिल है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला