निपाह वायरस के दो मामले, लेकिन WHO ने कहा- भारत में खतरा बेहद कम

निपाह वायरस के दो मामले, लेकिन WHO ने कहा- भारत में खतरा बेहद कम

नई दिल्ली। देश में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति को लेकर स्पष्ट किया है कि भारत में संक्रमण फैलने का जोखिम बेहद कम है। WHO ने कहा है कि मौजूदा हालात में न तो यात्रा (Travel) और न ही व्यापार (Trade) पर किसी तरह की रोक लगाने की जरूरत है।

WHO ने शुक्रवार, 30 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट में बताया कि इन मामलों के बावजूद भारत में मानव-से-मानव संक्रमण बढ़ने की कोई आशंका नहीं है। एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर जोखिम फिलहाल कम बना हुआ है।

पश्चिम बंगाल तक सीमित हैं मामले
WHO के मुताबिक, निपाह वायरस के दोनों मामले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सामने आए हैं और संक्रमण इसी क्षेत्र तक सीमित है। राहत की बात यह है कि मरीजों में लक्षण दिखाई देने के दौरान उनके किसी भी प्रकार की यात्रा करने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

दूसरे राज्यों या देशों में फैलने की आशंका नहीं
WHO ने स्पष्ट किया कि भारत के अन्य राज्यों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वायरस के फैलने की संभावना कम है। इसी आधार पर संगठन ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में ट्रैवल या ट्रेड प्रतिबंध लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

क्या है निपाह वायरस
निपाह वायरस एक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो मुख्य रूप से चमगादड़ों से इंसानों में फैलती है। यह संक्रमण दूषित भोजन या संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क से हो सकता है। हालांकि, WHO के अनुसार यह वायरस आसानी से नहीं फैलता और आमतौर पर लंबे व करीबी संपर्क के दौरान ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण होता है।

Tags:

Latest News

Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस