मकर संक्रांति से पहले पुलिस की सख्ती: चाइनीज मांझा बेचने पर पहली गिरफ्तारी, 80 हजार का स्टॉक जब्त

मकर संक्रांति से पहले पुलिस की सख्ती: चाइनीज मांझा बेचने पर पहली गिरफ्तारी, 80 हजार का स्टॉक जब्त

भोपाल। मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझा के खिलाफ भोपाल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह भोपाल में इस सीजन की पहली बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से खतरनाक चाइनीज मांझा बेच रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 5,200 मीटर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर की गई है। शहर में चाइनीज मांझा के उपयोग, बिक्री, खरीद और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चाइनीज मांझा न सिर्फ पक्षियों और पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि यह राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी जानलेवा खतरा बन चुका है। हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां इस मांझे से गला कटने और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं हुई हैं।

Read More Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए

भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति के दौरान केवल पारंपरिक सूती धागे का ही इस्तेमाल करें और चाइनीज मांझे का पूर्ण बहिष्कार करें। साथ ही अवैध बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है।

Tags:

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच